बिहार डेस्क : राजद नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपने राजनीतिक विरोधियों पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर एक भावुक लेकिन सियासी संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में पार्टी और परिवार के भीतर चल रही साजिशों की तरफ इशारा किया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
“कृष्ण बनकर अर्जुन का साथ दूंगा”
तेज प्रताप ने अपने पोस्ट में तेजस्वी यादव को अप्रत्यक्ष रूप से “अर्जुन” बताया है, और खुद को उनका “कृष्ण” बताते हुए यह जताया कि वे तेजस्वी के मार्गदर्शक की भूमिका में हैं। उन्होंने लिखा “मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम अपनी साजिशों में कभी सफल नहीं हो सकोगे। कृष्ण की सेना तो ले सकते हो, लेकिन खुद कृष्ण को नहीं। हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा। बस मेरे भाई, भरोसा रखना। मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं। फिलहाल दूर हूं लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा। मेरे भाई, मम्मी-पापा का ख्याल रखना। जयचंद हर जगह है – अंदर भी और बाहर भी।” इस संदेश में तेज प्रताप ने यह स्पष्ट किया कि वे अपने भाई से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं, और उनके साथ खड़े हैं, भले ही शारीरिक रूप से दूर हों।
मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों ,तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नही हो सकोगे,कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नही।हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा।बस मेरे भाई भरोषा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूँ,फिलहाल दूर हूँ लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा… pic.twitter.com/Ysf2wq1rVB
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 1, 2025
पार्टी और परिवार के ‘जयचंदों‘ पर सीधा निशाना
अपने ट्वीट में तेज प्रताप यादव ने उन लोगों को ‘जयचंद’ कहा है जो पार्टी और परिवार के भीतर रहकर भी साजिशें रच रहे हैं। उन्होंने संकेत दिया कि वे जल्द ही इन लोगों की असलियत जनता के सामने लाएंगे। यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार की राजनीति में राजद के भीतर आंतरिक खींचतान और नेतृत्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
माता-पिता के लिए भावनात्मक पोस्ट
तेज प्रताप यादव ने इससे पहले भी एक भावुक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के प्रति अपना स्नेह और सम्मान जाहिर किया। उन्होंने लिखा “मेरे प्यारे मम्मी-पापा… मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है। भगवान से बढ़कर हैं आप। आप हैं तो सब कुछ है मेरे पास। मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए, और कुछ नहीं। पापा आप नहीं होते तो न ये पार्टी होती और न ही मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग। बस मम्मी-पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहें हमेशा।” यह पोस्ट साफ तौर पर यह दिखाता है कि तेज प्रताप इस समय अपने परिवार को लेकर भावुक हैं और साथ ही पार्टी के कुछ लोगों से असंतुष्ट भी।
मेरे प्यारे मम्मी पापा….
मेरी सारी दुनिया बस आपदोनों में ही समाई है।भगवान से बढ़कर है आप और आपका दिया कोई भी आदेश।आप है तो सबकुछ है मेरे पास।मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और।पापा आप नही होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे…— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) May 31, 2025
पार्टी में अंदरूनी कलह की ओर है ?
तेज प्रताप यादव के इन बयानों को राजनीतिक हलकों में राजद के भीतर चल रही अंदरूनी उठापटक से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके शब्दों में छिपी नाराजगी और कटाक्ष यह संकेत देते हैं कि पार्टी के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। खासतौर पर ‘जयचंद’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल यह जताता है कि उन्हें कुछ नेताओं पर विश्वास नहीं रह गया है।
भावनात्मक अंदाज में दिया बड़ा सियासी संदेश
तेज प्रताप यादव का यह पोस्ट भावनात्मक जरूर है, लेकिन इसके पीछे एक स्पष्ट राजनीतिक संदेश भी छुपा है। उन्होंने अपने भाई के लिए समर्थन जताया, माता-पिता के लिए सम्मान प्रकट किया और विरोधियों को चेतावनी दी। अब देखना होगा कि उनके इन बयानों का राजद की राजनीति और पारिवारिक समीकरणों पर क्या असर पड़ता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...