Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Telegram के CEO पावेल ड्यूरोव जमानत पर रिहा, देश छोड़ने पर रोक

August 29, 2024

Telegram के CEO पावेल ड्यूरोव जमानत पर रिहा, देश छोड़ने पर रोक

पेरिस। टेलीग्राम मेसेंजर के संस्थापक एवम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पावेल ड्यूरोव को 50 लाख यूरो की जमानत राशि का भुगतान करने के बाद बुधवार को रिहा कर दिया गया। फिलहाल, उन्हें सप्ताह में दो बार रिपोर्ट करना आवश्यक है। पेरिस के लोक अभियोजक लॉर बेकुउ ने बुधवार रात घोषणा की कि ड्यूरोव को आधिकारिक तौर पर छह आरोपों में जांच के दायरे में रखा गया है और जांच के दौरान उन पर फ्रांस छोड़ने से रोक लगा दी गयी। ड्यूरोव को फ्रांसीसी पुलिस ने शनिवार रात पेरिस के बाहर एक हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया था।

अभियोजक बेकुउ ने सोमवार को कहा कि टेलीग्राम के संस्थापक पर 12 आपराधिक अपराधों का आरोप है, जिसमें साइबरबुलिंग में शामिल टेलीग्राम उपयोगकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल होना, पीडोफिलिक सामग्री साझा करना और आतंकवाद का महिमामंडन करना शामिल है। अभियोजक ने कहा कि गिरफ्तारी गत आठ जुलाई को शुरू की गयी न्यायिक जांच के संदर्भ में हुई है।

गिरफ्तारी के जवाब में टेलीग्राम समूह ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर कहा कंपनी डिजिटल सेवा अधिनियम सहित यूरोपीय संघ (ईयू) कानूनों का पालन करती है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने सोमवार को एक्स पर कहा था कि ड्यूरोव की गिरफ्तारी किसी भी तरह से राजनीतिक निर्णय नहीं है। अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के मालिक एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के पूर्व ठेकेदार एडवर्ड स्नोडेन ने ड्यूरोव की गिरफ्तारी की निंदा की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें