Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड… दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार, जानें मौसम का हाल

April 7, 2025

गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड… दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार, जानें मौसम का हाल

Today Weather Update : अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में ही भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है। बता दें कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा सहित कई राज्यों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वही देश के पांच राज्यों के 21 शहरों में कल 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा के शहरों में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। आइए विस्तार से जानते है देशभर के मौसम का हाल…

राष्ट्रीय राजधानी में तेजी से बढ़ रहा तापमान

राषट्रीय राजधानी दिल्ली में अप्रैल के पहले सप्ताह में तापमान तेजी से बढ़ा है।बता दे कि कल तीन डिग्री से अधिक से लेकर 6.9 डिग्री तक बढ़ गया। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में अब दिन के समय लू चलेगी। इससे और भी ज्यादा भीषण गर्मी पड़ेगी।

इन जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट

अप्रैल की शुरुआत से ही गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आईएमडी ने राज्य के कई जिलों के लिए लू की चेतावनी जारी की है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 7 से 9 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है।बता दें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवारी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, जिंद, रोहतक और सोनीपत जैसे जिलों में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। इन क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंचने की उम्मीद है।

गुजरात में चलेंगी गर्म हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार 7 से 10 अप्रैल तक गुजरात में कुछ स्थानों पर गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जबकि सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर भीषण लू चलने की संभावना है। इस दौरान राजस्थान में भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना

अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में ही भीषण गर्मी का प्रकोप दिखने लगा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को दिन के समय में बाहर निकलने में सावधानी बरतनी होगी।

पंजाब और चंडीगढ़ में लू का येलो अलर्ट  

मौसम विभाग ने आज यानी 7 अप्रैल से पंजाब और चंडीगढ़ में लू चलने का अनुमान जताया है। यह स्थिति 10 अप्रैल तक बनी रहेगी। मौसम विभाग ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें