Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

आतंकी पन्नू ने दी प्लेन उड़ाने की धमकी, वीडियो जारी कर कहा, इंटरनेशनल यात्रा 1 नवंबर से इतने तारिख तक मत करो

October 21, 2024

आतंकी पन्नू ने दी प्लेन उड़ाने की धमकी, वीडियो जारी कर कहा, इंटरनेशनल यात्रा 1 नवंबर से इतने तारिख तक मत करो

नई दिल्ली। खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को धमकी दी है। इस बार आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने प्लेन उड़ाने की धमकी दी है। खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि सिख दंगों के 40 साल पूरे होने पर एअर इंडिया के विमानों पर हमला हो सकता है। पन्नू ने इंटरनेशनल यात्रियों से भी अपील की है कि 1 से 19 नवंबर तक एअर इंडिया के विमानों में यात्रा नहीं करें। बीते कुछ दिनों में भारतीय विमान कंपनियों को 100 से ज्यादा धमकियां मिल चुकी है। और अब इसी बीच में गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी दी है।

पन्नू आए दिन भारत के खिलाफ कोई न कोई भड़काऊ बयान देता रहता है। खालिस्तान के नाम पर लोगों को भड़काने की वजह से पन्नू को भारत आतंकवादी मानता है। उसपर अलगाववाद को बढ़ावा देने और पंजाबी सिख युवाओं को हथियार उठाने के लिए उकसाने का आरोप है।

बता दें साल 2020 में UAPA के तहत उसे आतंकी घोषित किया गया। चूंकि सिख फॉर जस्टिस की विचारधारा भी वही है इसलिए उसे भी प्रतिबंधित कर दिया गया। पन्नू अब भगौड़ा है और अमेरिका में पनाह ली हुई है, साथ ही उसके पास कनाडा की भी नागरिकता है। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत में आतंकी घटनाओं की जिम्मेदारी ले चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें