Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

अटावा गांव का प्राचीन मंदिर तोड़ने के निर्णय से लोगों में आक्रोश, Senior Deputy Mayor ने जताई नाराज़गी

May 20, 2025

अटावा गांव का प्राचीन मंदिर तोड़ने के निर्णय से लोगों में आक्रोश, Senior Deputy Mayor ने जताई नाराज़गी

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ के गांव अटावा स्थित एकमात्र प्राचीन मंदिर को कल तोड़े जाने की सूचना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और दुख देखा जा रहा है। यह मंदिर नगर निगम चंडीगढ़ के अस्तित्व में आने से पहले का बना हुआ है और वर्षों से ग्रामीणों की आस्था का केंद्र रहा है।

सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने इस संबंध में चिंता जताते हुए कहा, “गांव अटावा में यह इकलौता मंदिर है। यदि इसे भी तोड़ दिया गया, तो लोग माता के दर्शन और पूजा-पाठ के लिए कहां जाएंगे? यह केवल एक इमारत नहीं, बल्कि लोगों की आस्था और भावना से जुड़ा धार्मिक स्थल है।”

उन्होंने आगे कहा कि लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना निंदनीय है। मंदिर को बचाने के लिए प्रशासन को वैकल्पिक समाधान निकालना चाहिए, न कि इसे तोड़ना। स्थानीय निवासियों ने भी मंदिर को तोड़े जाने के निर्णय का विरोध किया है और मांग की है कि मंदिर को संरक्षित किया जाए।

ये भी पढ़ें- जालंधर में आज लगेगा 6 घंटे का Power Cut, इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें