
नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद (राष्ट्रीय जनता दल) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने मंगलवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इसे “बिहार का तेजस्वी प्रण” नाम दिया गया है। घोषणापत्र में तेजस्वी यादव ने कई बड़े वादे किए हैं, जिनमें सबसे अहम है… हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का कानून, जो सरकार बनने के 20 दिनों के अंदर लागू करने का वादा किया गया है।
यह भी पढ़ें: J&K: लीपा वैली में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
महागठबंधन ने महिलाओं के लिए ‘मैं-बहन मान योजना’ की घोषणा की है। इसके तहत, अगर सरकार बनती है तो 1 दिसंबर से हर महिला को अगले 5 साल तक 2500 रुपए प्रति माह वित्तीय सहायता दी जाएगी। महागठबंधन ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) को फिर से लागू करने का वादा किया है। यह योजना कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश में पहले से लागू है।
#WATCH | Patna | #BiharElection2025 | Mahagathbandhan CM candidate and RJD leader Tejashwi Yadav says, “We have seen that, for the first time in Bihar, 1,500 companies of central forces are being deployed. We also know what instructions were given two or three days ago. I would… pic.twitter.com/kcgd1oUzlQ
— ANI (@ANI) October 28, 2025
वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को “पारदर्शी और कल्याणकारी” बनाने की बात कही गई है। केंद्र सरकार द्वारा पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक को फिलहाल स्थगित रखने का वादा किया गया है। बोधगया के बौद्ध मंदिरों का संचालन बौद्ध समुदाय के लोगों को सौंपने की घोषणा की गई है।
यह भी पढ़ें: बागेश्वर धाम में दर्दनाक हादसा: खौलते तेल की कड़ाही में गिरा 2 साल का बच्चा, बचाने गई दादी…
घोषणापत्र के मुताबिक, अति पिछड़े वर्गों (EBC) के लिए आरक्षण 20% से बढ़ाकर 30% किया जाएगा। अनुसूचित जातियों (SC) के लिए आरक्षण 16% से बढ़ाकर 20% किया जाएगा। अनुसूचित जनजातियों (ST) के लिए भी आनुपातिक रूप से बढ़ोतरी की जाएगी।
हर परिवार को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सभी फसलों की खरीद की गारंटी दी जाएगी। मंडी और बाजार समितियों को फिर से शुरू किया जाएगा। APMC अधिनियम को दोबारा लागू किया जाएगा ताकि किसानों को उचित दाम मिल सके। घोषणापत्र में जन स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत हर व्यक्ति को 25 लाख रुपए तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया गया है।
#WATCH | Patna, Bihar | Mahagathbandhan releases its manifesto titled ‘Bihar Ka Tejashwi Pran’ for the upcoming #BiharElection2025.
Congress leader Pawan Khera says, “The Mahagathbandhan was the first to announce its chief ministerial candidates. It also released its manifesto… pic.twitter.com/IjF7sazbbB
— ANI (@ANI) October 28, 2025
घोषणापत्र जारी करने के मौके पर तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी (वीआईपी प्रमुख), कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और भाकपा (माले) के दीपांकर भट्टाचार्य मौजूद थे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ”महागठबंधन ने बिहार के लिए गंभीरता दिखाई है। एनडीए के वादे सिर्फ जुमले हैं, जबकि यह हमारा प्रण है। हम बिहार को फिर से पटरी पर लाना चाहते हैं।”
2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। महागठबंधन में शामिल पार्टियों में राजद, कांग्रेस, भाकपा(माले), भाकपा, माकपा, और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)। एनडीए में भाजपा, जद(यू), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर), और राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी शामिल हैं। इसके अलावा, प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। इसमें से पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा जबकि दूसरे चरण के मतदान 11 नवंबर को होंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।