Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत जोड़ो यात्रा में Rahul Gandhi की सुरक्षा में हुई 2 बार चूक, पंजाब में युवक लगा जबरदस्ती गले

January 17, 2023

भारत जोड़ो यात्रा में Rahul Gandhi की सुरक्षा में हुई 2 बार चूक, पंजाब में युवक लगा जबरदस्ती गले

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में 2 बार चूक हुई। होशियारपुर में पहले तो एक युवक भागते हुए आया और जबरदस्ती राहुल के गले लग गया। इसके बाद एक संदिग्ध भी राहुल के काफी करीब पहुंच गया था। युवक जब राहुल के गले लगा तो पंजाब कांग्रेस चीफ राजा वड़िंग की मदद से राहुल गांधी ने धक्का देकर उसे दूर हटाया। इसके बाद बस्सी गांव में टी-ब्रेक में जाते समय एक युवक सिर पर केसरी कपड़ा बांधे हुए राहुल के करीब आ गया। यह देख सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। ये दोनों घटनाएं 35 मिनट के भीतर हुईं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें