Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

2 ASI के शव मिलने से मचा हड़ंकप, मामला सामने आने के बाद पुलिस के फूले हाथ-पाँव

October 8, 2024

2 ASI के शव मिलने से मचा हड़ंकप, मामला सामने आने के बाद पुलिस के फूले हाथ-पाँव

जालंधर : जालंधर के आदमपुर कस्बे में खुर्दपुर रेलवे स्टेशन के पास पंजाब पुलिस के दो एएसआई के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हर तरफ दहशत फैल गई। दोनों एक चोरी के आरोपी को पकड़ने के लिए निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग पाया था। सोमवार देर रात दोनों के शव रेलवे स्टेशन के पास से बरामद हुए।

दोनों एएसआई होशियारपुर के रहने वाले थे। उनकी पहचान एएसआई प्रीतम दास और जीवन लाल के रूप में हुई है। वे कपूरथला पुलिस में तैनात थे। दोनों के शवों को जालंधर जीआरपी थाने की पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्टेशन मास्टर नरेश राजू ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात को अपनी ड्यूटी पर थे। वह अपने कमरे से बाहर निकले ही थे कि खुर्दपुर स्टेशन पर बन रही एक बिल्डिंग के पास कुछ पड़ा हुआ देखा। उन्होंने पास जाकर देखा तो वह दो लोगों के शव थे। इसके बाद मामले की जानकारी तुरंत आदमपुर थाने को दी गई। इसके बाद आदमपुर थाने और जीआरपी पुलिस की टीमें जांच के लिए पहुंचीं। पुलिस ने मामले में तुरंत देर रात फोरेंसिक टीम को बुलाया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें