Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Assembly Session : माथे पर तिलक… प्रोटेम स्पीकर का हाथ जोड़कर अभिवादन, फिर CM रेखा गुप्ता ने ली शपथ

February 24, 2025

Delhi Assembly Session : माथे पर तिलक… प्रोटेम स्पीकर का हाथ जोड़कर अभिवादन, फिर CM रेखा गुप्ता ने ली शपथ

नई दिल्ली। दिल्ली में हाल ही में चुनाव संपन्न हुए हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनी है। चुनाव के बाद आज दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में सभी नव-निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है।

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हल्के क्रीम रंग की साड़ी पहने और माथे पर तिलक लगाए हुए विधानसभा पहुंचीं। सदन में प्रवेश करने से पहले उन्होंने झंडेवालान स्थित शेरावाली माता के मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। माता का आशीर्वाद लेने के बाद ही वह विधानसभा में शपथ लेने के लिए पहुंचीं।

 

रेखा गुप्ता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

सदन में प्रवेश करने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उन्होंने पूरी गरिमा के साथ पोडियम से गुजरते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली को हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया।

नेता प्रतिपक्ष आतिशी से मुलाकात पर सबकी नजरें

शपथ लेने के बाद जब रेखा गुप्ता अपनी सीट की ओर बढ़ रही थीं, तभी उनकी नजर नेता प्रतिपक्ष आतिशी पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने जो किया, वह पूरे सदन के लिए चौंकाने वाला था। उनके इस कदम ने सबका ध्यान खींचा और सदन में मौजूद सभी लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया।

ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, शी जिनपिंग मुझे गले लगा लेंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें