
नेशनल डेस्क: तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने अपने चार कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। ये सभी कर्मचारी हिंदू धार्मिक संस्था में काम कर रहे थे, लेकिन उन पर आरोप है कि वे ईसाई धर्म का पालन कर रहे थे। TTD का कहना है कि यह संस्था के नियमों और धार्मिक आचार संहिता का उल्लंघन है।
TTD के सतर्कता विभाग (विजिलेंस) और आंतरिक जांच में यह पता चला कि ये कर्मचारी संस्था की धार्मिक परंपराओं के अनुरूप आचरण नहीं कर रहे थे। जांच में पक्के सबूत मिलने के बाद इन कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
किन-किन कर्मचारियों को किया गया सस्पेंड?
1. बी. एलिजर- डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (क्वालिटी कंट्रोल)
2. एस. रोसी- स्टाफ नर्स, BIRD हॉस्पिटल
3. एम. प्रेमावती- ग्रेड-1 फार्मासिस्ट, BIRD हॉस्पिटल
4. डॉ. जी. असुंता- एसवी आयुर्वेदिक फार्मेसी में कार्यरत
इन सभी पर ईसाई धर्म का पालन करने के आरोप हैं, जबकि वे एक हिंदू धार्मिक संस्था में कार्यरत थे।
TTD का कहना है कि एक धार्मिक संस्था होने के नाते, यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे हिंदू धर्म और मंदिर की परंपराओं का सम्मान करें और उसी के अनुसार आचरण करें। संस्था की प्रतिष्ठा और धार्मिक भावना बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।
साल 2007 में TTD के नियमों में बदलाव किया गया था, जिसके तहत नए गैर-हिंदू कर्मचारियों की भर्ती पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि जो लोग पहले से नियुक्त थे, उन्हें अभी तक सेवा में रखा गया है।
आंध्र प्रदेश की सरकार, खासकर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की ओर से यह साफ किया गया है कि गैर-हिंदू कर्मचारियों को TTD से हटाकर अन्य सरकारी विभागों में भेजा जाएगा। इसके लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) या ट्रांसफर का विकल्प भी दिया जा रहा है। बताते चलें कि, TTD ने धार्मिक संस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। संस्था का कहना है कि यहां सिर्फ उन्हीं लोगों को काम करने की अनुमति होगी जो हिंदू धर्म को मानते हैं और मंदिर की परंपराओं का पालन करते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...