यरूशलेम/गाजा: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को संसद में बड़ा ऐलान किया कि इजरायली सेना ने गाजा में हमास के एक बड़े नेता मोहम्मद सिनवार को मार गिराया है। मोहम्मद, हमास के पूर्व प्रमुख याह्या सिनवार के भाई थे, जिन्हें पहले ही इजरायली हमले में मारा जा चुका है।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने संसद में कहा, “हमने मोहम्मद सिनवार को खत्म कर दिया है।” इजरायली मीडिया के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में दक्षिणी गाजा के खान यूनिस इलाके में हुए हवाई हमले में मोहम्मद को निशाना बनाया गया था।
सुरंग में मिला शव
इजरायली सेना (IDF) ने 18 मई को जानकारी दी थी कि मोहम्मद सिनवार का शव गाजा में एक सुरंग के अंदर मिला, जिसे इजरायल ने खुद बनाया था। इजरायल के रक्षा मंत्री, इजरायल कैट्ज ने एक बंद कमरे की बैठक में सांसदों को बताया,”सभी सबूतों से यही लगता है कि मोहम्मद सिनवार खान यूनिस के यूरोपीय अस्पताल के पास किए गए हमले में मारा गया।”
कौन था मोहम्मद सिनवार?
मोहम्मद सिनवार का जन्म 1975 में गाजा के खान यूनिस शरणार्थी शिविर में हुआ था। वह दशकों से हमास संगठन में सक्रिय थे और उन्हें एक चतुर रणनीतिकार और सैन्य कमांडर माना जाता था। उनकी पहचान बेहद गोपनीय थी, इसी कारण इजरायली अधिकारियों ने उन्हें “छाया” (Shadow) का नाम दिया था।
बड़े ऑपरेशनों से रहा नाता
-2006 में मोहम्मद सिनवार ने इजरायली सैनिक गिलाद शालिट के अपहरण में अहम भूमिका निभाई थी।
-इस अपहरण के बाद 2011 में बड़ी कैदी अदला-बदली हुई थी, जो हमास की बड़ी रणनीतिक जीत मानी गई।
भाई की मौत के बाद संभाली कमान
-अक्टूबर 2023 में याह्या सिनवार की मौत के बाद, मोहम्मद ने हमास के सैन्य संचालन की बागडोर संभाली।
-उनके नेतृत्व में हमास ने नए लड़ाकों की भर्ती तेज कर दी और इजरायली सेना पर हमले बढ़ा दिए, भले ही गाजा पर भारी सैन्य दबाव बना रहा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...