Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 नौजवान की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

April 18, 2023

ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 नौजवान की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

फाजिल्का (सूरज): अबोहर हनुमानगढ़ रोड रामसरा के निकट एक पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं डॉक्टरों ने एक नौजवान को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल नौजवान का इलाज जारी है।

गांव शेरेवाला निवासी मृतक के पिता इंद्रजीत ने बताया कि उसका बेटा चानन राम पड़ोसी के साथ बाइक पर सवार होकर अबोहर किताब लेने के लिए आया हुआ था, इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने उसे टक्कर मार दी। जहां दोनों को अबोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने चानन को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें