
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां, सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रही डीसीएम जा घुसी, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही एक घायल भी हो गया। वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे में दम तोड़ने वाले तीन लोगों की शिनाख्त कर लिया गया है और चौथे की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। बतादें कि गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जुनेदपुर कट के एक ढाबे के निकट शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खड़े कंटेनर में दिल्ली से आ रही डीसीएम पीछे से घुस गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से डीसीएम में सवार लोगों को बाहर निकाला, जिसमें चार लोगों की मौत हो चुकी थी और एक घायल था। घायल को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
ये हुई मृतकों की पहचान
पुलिस को मृतकों के पास मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने तीन की शिनाख्त की। पुलिस ने बताया कि हादसे में दम तोड़ने वालों में जौनपुर के मछली शहर के मैथिली मथुरा निवासी पवन कुमार 34 वर्ष पुत्र लालजी, अमेठी के शहर कोतवाली के रमईपुर निवासी सोनू शर्मा 25 वर्ष, अमेठी के शाहगंज थाना क्षेत्र के दुलारपुर निवासी प्रशांत कुमार सिंह 23 वर्ष पुत्र पवन सिंह हैं। चौथे मृतक और घायल की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस के शवगृह में रखवा दिया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...