Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

टीवी इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका… कैंसर से जूझ रहे इस फेमस एक्टर का हुआ निधन, ‘निशा और उसके कजिन्स’ से मिली थी पहचान

June 3, 2025

टीवी इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका… कैंसर से जूझ रहे इस फेमस एक्टर का हुआ निधन, ‘निशा और उसके कजिन्स’ से मिली थी पहचान

Vibhu Raghave passes away : टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘निशा और उसके कजिन्स’ जैसे लोकप्रिय टीवी शो में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले अभिनेता विभु राघव का मुंबई में निधन हो गया। बता दें कि वह लंबे समय से स्टेज 4 कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। मुंबई के नानावटी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

विभु राघव का असली नाम वैभव कुमार सिंह राघव था। वे सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय थे और अपनी बीमारी से जुड़े अपडेट्स अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते थे। हालांकि बीते एक महीने से वे सोशल मीडिया से दूर थे, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता और बढ़ गई थी।

कई लोकप्रिय शोज का हिस्सा रहे

विभु राघव टेलीविजन के जाने-माने चेहरों में से एक थे। उन्होंने ‘निशा और उसके कजिन्स’, ‘सावधान इंडिया’ जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया। इंडस्ट्री में उनके करीबी दोस्तों में अभिनेत्री सिंपल कौल, कावेरी प्रियम, सौम्या टंडन, अनेरी वजानी और करण वीर मेहरा शामिल हैं।

बीमारी के चलते विभु लंबे समय से किसी नए प्रोजेक्ट में काम नहीं कर सके थे और आर्थिक तंगी का भी सामना कर रहे थे। इलाज के लिए उनके दोस्तों और परिवार ने सोशल मीडिया पर आर्थिक मदद की अपील की थी।

कैंसर से लड़ते हुए दिखाई अद्भुत हिम्मत

साल 2022 में विभु को कोलन कैंसर का पता चला था। इसके बाद उन्होंने अपनी बीमारी की यात्रा को इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर साझा करना शुरू किया। वे हर अपडेट में सकारात्मकता बनाए रखने की कोशिश करते रहे।

अभिनेत्री सिंपल कौल ने उन्हें लेकर लगातार अपडेट्स साझा कीं। उन्होंने 27 मई को भी एक पोस्ट में बताया था कि विभु नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं और कैंसर के अंतिम चरण से जूझ रहे हैं। साथ ही, उन्होंने Ketto के जरिए आर्थिक मदद की अपील की थी।

इमोशनल विदाई और अंतिम संस्कार की जानकारी

विभु राघव के निधन के बाद सिंपल कौल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, “भारी मन से हम अपने प्रियजनों को सूचित करना चाहते हैं कि हमारे मित्र विभु आज हमें छोड़कर चले गए। कृपया उनके आगे के सफर के लिए प्रार्थना करें। ओम नमः शिवाय।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Simple Kaul (@simplekaul)

इसके साथ ही सिंपल कौल ने उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की जानकारी भी साझा की। उनके अंतिम दर्शन मंगलवार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होंगे और 1 बजे के करीब अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभिनेता आरती सिंह, सचिन श्रॉफ, युविका चौधरी सहित कई सितारों ने इस खबर पर दुख जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें विभु राघव के जाने से टेलीविजन इंडस्ट्री ने एक होनहार और जुझारू कलाकार खो दिया है। उनकी जिंदादिली और बीमारी से लड़ने का हौसला सभी को प्रेरणा देता रहेगा। उनके फैंस और सहयोगी उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें