Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

फतेहगढ़ में गैंगस्टर और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो गैंगस्टर की मौत, 1 घायल

February 22, 2023

फतेहगढ़ में गैंगस्टर और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो गैंगस्टर की मौत, 1 घायल

फतेहगढ़ : बस्सी पठाना के नजदीक एंटी गैंगस्टर फोर्स और गैंगस्टरों में भीषण मुठभेड़ में हुई है और इस मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों को मार गिराया गया है। जबकि एक गैंगस्टर घायल है। हालांकि, इस मुठभेड़ में पुलिस के दो जवानों के भी घायल होने की खबर है। मुठभेड़ में AGTF के साथ पुलिस भी मोर्चा संभाल रही थी।

जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के बाद एजीटीएफ गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए पहुंची थी लेकिन इस दौरान गैंगस्टरों ने सरेंडर नहीं किया और गोलीबारी कर दी। जिसके बाद बचाव और जवाबी कार्रवाई में AGTF ने भी ताबड़तोड़ गोलीबारी की और इस बीच 2 गैंगस्टर ढेर हो गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें