Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

U19 Womens T20 World Cup 2023: टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेटों से हराकर फाइनल में बनाई जगह

January 27, 2023

U19 Womens T20 World Cup 2023: टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेटों से हराकर फाइनल में बनाई जगह

भारतीय क्रिकेट टीम ने अंडर 19 वीमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया. न्यूजीलैंड की अंडर19 वीमेन्स टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 108 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 14.2 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान के साथ लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत के लिए श्वेता सेहरवात ने तूफानी बैटिंग की. उन्होंने 10 चौकों की मदद से नाबाद 61 रन बनाए। भारतीय टीम आईसीसी अंडर 19 वीमेन्स टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप डी में है. इसकी पॉइंट टेबल में टीम इंडिया टॉप पर रही. उसका मुकाबला सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हुआ। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की. अब भारतीय टीम 29 जनवरी को फाइनल मैच खेलेगी।

IND WU-19 = 110/2 (14.2) India Women U19 won by 8 wkts
NZ WU-19 = 107/9 (20)

Player Of The Match = PARSHAVI CHOPRA

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें