Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

योगी सरकार की बड़ी कार्रवाईः UP Police Paper Leak मामले में भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को पद से हटाया गया

March 5, 2024

योगी सरकार की बड़ी कार्रवाईः UP Police Paper Leak मामले में भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को पद से हटाया गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को पद से हटा दिया है। वहीं, राजीव कृष्णा को पुलिस भर्ती बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाया गया है। यूपी में 60 हजार से ज्यादा सिपाही भर्ती में 48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। बतादें कि पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाकर सरकार ने प्रतीक्षा में डाल दिया है। 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को अब भर्ती बोर्ड की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल गई है।

48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा में लिया था भाग
उत्तर प्रदेश में 60,000 से अधिक कांस्टेबल भर्ती पदों के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी। यूपी के सभी 75 जिलों में 17 व 18 फरवरी को आयोजित की गई सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में पेपर लीक को लेकर यूपी एसटीएफ ने बीती दो मार्च को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ को इनके पास से प्रवेश पत्र व अन्य अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। मामले में विभूतिखण्ड थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार किए गए अरोपियों में प्रयागराज का अजय सिंह और सोनू सिंह यादव शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें