Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका स्टडी वीजा को लेकर बड़ी खबर, जारी हुईं नईं गाइडलाइंस…भारतीय छात्रों को मिल सकती है राहत

June 19, 2025

अमेरिका स्टडी वीजा को लेकर बड़ी खबर, जारी हुईं नईं गाइडलाइंस…भारतीय छात्रों को मिल सकती है राहत

US study visa: नई दिल्ली: अमेरिका में उच्च शिक्षा का सपना देख रहे लाखों भारतीय छात्रों को बड़ी राहत दी है। बता दें कि, ट्रंप प्रशासन ने स्टडी वीजा पर लगी अस्थायी रोक को हटाने का निर्णय लिया है, जिससे अब विदेशी छात्र एक बार फिर अमेरिका जाकर पढ़ाई कर सकेंगे। इस फैसले का सीधा फायदा पंजाब के छात्रों को होगा, जो बड़ी संख्या में हर साल अमेरिका में शिक्षा प्राप्त करने के लिए आवेदन करते हैं।

इससे पहले, अमेरिकी सरकार ने सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए स्टडी वीजा पर रोक लगा दी थी। अब, इसे शर्तों के साथ पुनः बहाल कर दिया गया है। नई नीति के अनुसार, स्टडी वीजा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल की स्क्रीनिंग करवानी होगी। अमेरिकी वीजा अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी सुरक्षा जोखिम न हो। इसके तहत आवेदकों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की गोपनीयता सेटिंग्स को ‘पब्लिक’ यानी सार्वजनिक करना अनिवार्य होगा।

-क्या है नई गाइडलाइन का असर

-वीजा प्रक्रिया में सोशल मीडिया इतिहास की जांच अनिवार्य होगी।

-छात्रों को आवेदन के समय अपने सभी प्रमुख सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी देनी होगी।

-गोपनीयता सेटिंग्स को सार्वजनिक रखना अनिवार्य किया जाएगा, ताकि अमेरिकी अधिकारी संपूर्ण जानकारी की जांच कर सकें।

-पंजाबी छात्रों के लिए अच्छी खबर

पंजाब से हर साल हजारों छात्र अमेरिका में पढ़ाई के लिए आवेदन करते हैं। हाल ही में वीजा प्रक्रिया में आए व्यवधान से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब इस रोक के हटने से उन्हें न केवल राहत मिलेगी, बल्कि नई शर्तों के अनुरूप तैयारी करने का भी समय मिलेगा। पंजाब के कई कोचिंग सेंटर्स और वीजा कंसल्टेंट्स पहले ही छात्रों को सोशल मीडिया से जुड़ी सावधानियों की जानकारी देने लगे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें