Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

HPSC Exam Cancelled: सरकारी नौकरी के लिए बढ़ा इंतजार… हरियाणा लोक आयोग ने रद्द की परीक्षाएं

May 10, 2025

HPSC Exam Cancelled: सरकारी नौकरी के लिए बढ़ा इंतजार… हरियाणा लोक आयोग ने रद्द की परीक्षाएं

HPSC Exam Cancelled : हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने 11 मई को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह कदम भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष तथा दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है।

आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि ये परीक्षाएं कॉलेज कैडर में रसायन विज्ञान और भौतिकी विषयों के सहायक प्रोफेसरों के पदों के लिए आयोजित की जानी थीं।

मूल रूप से 11 मई को होने वाली ये परीक्षाएं सुबह और शाम के सत्रों में आयोजित की जानी थीं, लेकिन अब इन्हें अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा की संशोधित तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें