Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Waqf Bill Present in Rajya Sabha : BJP ने हमेशा मुसलमानों को अपना भाई माना… मिथुन चक्रवर्ती

April 3, 2025

Waqf Bill Present in Rajya Sabha  : BJP ने हमेशा मुसलमानों को अपना भाई माना… मिथुन चक्रवर्ती

नेशनल डेस्क : बुधवार को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को कड़े विरोध के बीच पारित किया गया। इस बिल के पक्ष में 288 सांसदों ने वोट दिया जबकि इसके विरोध में 232 सांसदों ने वोट डाले। विपक्षी दलों ने इस बिल के खिलाफ बहस के दौरान 100 से ज्यादा संशोधन प्रस्ताव दिए थे, लेकिन वोटिंग के दौरान ये सभी प्रस्ताव खारिज कर दिए गए। वहीं अब लोकसभा से पास होने के बाद आज इस बिल को राज्यसभा में पेश किया गया। बता दें कि इस बिल को राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के द्वारा पेश किया गया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

LIVE UPDATES :

  • बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने कहा कि वक्फ बिल को लेकर विरोधी दल गलत नैरेटिव फैला रहे है। इस बिल के संशोधन करने का मुख्य उद्देश्य रिफॉर्म लाकर वक्फ की प्रॉपर्टी का उचित मैनेजमेंट करना है।

 

  • वक्फ संशोधन बिल को पारित होने पर भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कोलकाता में कहा कि यह संविधान की जीत है। भाजपा ने हमेशा ही मुसलानों का अपना भाई माना है। जबकि अन्य दल खास कर TMC ने मुसलमानों को सिर्फ अपना वोट बैंक समझा है।

 

  • RJD नेता मनोज झा ने वक्फ बिल को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि कुछ समुदायों को हाशिए पर धकेला जा रहा है।

 

  • लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास होने पर दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि वक्फ बिल लोकसभा से पारित हो गया है, आज यह राज्यसभा से भी पास हो जाएगा। यह कौम के बेहतरी के लिए अच्छा कदम है। पीएम मोदी के नेतृत्व में यह मील का पत्थर साबित होगा।

  • वक्फ बिल के पास होने पर आंध्र प्रदेश में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भाजपा के राज्य कार्यालय में जश्न मनाया।

 

  • DMK सांसद वक्फ बिल को पास होने पर काले कपड़े पहनकर आए है। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा द्वारा पारित एक कठोर कानून है।

 

  • बीजेपी नेता मोहसिन रजा ने वक्फ संशोधन बिल पर कहा कि वक्फ की संपत्तियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने UPA सरकार पर आरोप लगाते हुए बोला कि कांग्रेस ने साल 20213 में संशोधन इसलिए किया था, ताकि वे वहां अपने लोगों को स्थापित कर सके। यह बिल पिछड़े मुस्लमानों के उत्थान के लिए लाया गया है।

  • कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा, आप सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करते हैं, फिर आप पर हम ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि यह बिल पूरी तरह से झूठ पर आधारित है। बीजेपी की फर्जी फैक्ट्री गलत सूचना फैलाने में लगी हुई है।

  • वक्फ संशोधन विधेयक पर भाजपा सांसद ने कहा कि यह बिल देश के गरीब मुसलमानों के लिए था। यह बिल उनके बच्चों के भविष्य के लिए था। यह उनकी हक की लड़ाई में आगे चलकर बहुत काम आएगा।

  • वक्फ बिल पर राज्यसभा में बोलते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि पूरी दुनिया में वक्फ संपत्ति भारत में है। रेलवे और भारतीय सेना की संपत्ति देश के लिए है। इनका इस्तेमाल देश की सेवा के लिए किया जाता है। भारत में सबसे ज्यादा जमीन वक्फ के पास है। इस बिल में संसोधन के बाद पूरी तरह से इसकी संपत्ति की ट्रैकिंग की जाएगी। इससे गरीब मुस्लमानों का भला होगा।

 

  • केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि देश की आज़ादी के बाद 1954 में वक्फ को लेकर राज्यों में वक्फ बोर्ड का गठन किया गया था। इसके बाद 1995 में वक्फ को लेकर एक विस्तृत कानून लागू किया गया, जिससे वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए गए। रिजिजू ने बताया कि साल 2013 में यूपीए सरकार के दौरान चुनाव के समय वक्फ कानून में कुछ बदलाव किए गए थे। उस समय संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन हुआ था, जिसमें 13 सदस्य थे।

 

  • अब जो जेपीसी गठित की गई है, उसमें 31 सदस्य शामिल हैं, और इसके तहत 36 बैठकें आयोजित की गईं, जबकि पिछली बार यह संख्या 22 थी। इस बार जेपीसी ने 25 राज्यों के साथ-साथ कई अन्य संगठनों और सांसदों से भी चर्चा की, जबकि पिछली बार यह संख्या 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक सीमित थी। रिजिजू ने बताया कि इस बार समिति को लाखों की संख्या में सुझाव मिले, जो जनता और विभिन्न हितधारकों की रुचि को दर्शाते हैं।

 

  • इसके अलावा, समिति ने इस बार अधिक व्यापक रूप से दौरे किए, जिसमें 10 शहरों का दौरा किया गया, जबकि पिछले दौर में समिति के सदस्यों ने केवल जम्मू, श्रीनगर और लेह का ही दौरा किया था। रिजिजू ने कहा कि इन बदलावों और चर्चाओं के माध्यम से वक्फ विधेयक को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया गया है, जिससे वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में सुधार हो सके और जनता के हितों की रक्षा की जा सके।
  • किरेन रिजिजू ने कहा कि 10 शहरों में जाकर इस बिल पर 284 संगठन के लोगों से बात की गई। इसके साथ ही इस बिल पर JPC को 1 करोड़ से ज्यादा सुझाव मिले है। उन्होंने कहा कि देश में लंबे समय तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी जो नहीं कर पाई उसे मोदी सरकार कर रही है।
  • लोकसभा के बाद राज्यसभा में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने पेश किया वक्फ संशोधन बिल। उन्होंने कहा कि इस बिल को पेश करने से पहले चर्चा कर ली गई है। पूरे इतिहास में सबसे ज्यादा चर्चा इस बिल पर ही की गई है।

 

राज्यसभा में नंबर गेम

राज्यसभा में भी वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर आज बहस और वोटिंग  होगी। यहाँ पर भी सरकार को बहुमत प्राप्त है, लेकिन विपक्ष  विरोध करेगी। आइए जानते है कि राज्यसभा में इस बिल के समर्थन में कितने सांसद है…

राज्यसभा में समर्थन करने वाले सांसद

  • बीजेपी के सांसद: 98
  • सहयोगी दलों के सांसद: 19
  • मनोनीत सदस्य: 6
  • निर्दलीय सदस्य: 2

कुल मिलाकर सरकार के पक्ष में 125 सांसद हैं, जो बहुमत के लिए जरूरी 119 से अधिक हैं।

राज्यसभा में विरोध करने वाले सांसद

  • कांग्रेस के सांसद: 27
  • अन्य विपक्षी दलों के सांसद: 60
  • निर्दलीय सदस्य: 1

विपक्ष के पास कुल 88 सांसद हैं। इसके अलावा 7 सांसदों का रुख अभी भी अस्पष्ट है।

सरकार का दावा, धार्मिक कार्यों में हस्तक्षेप नहीं

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक के जरिए सरकार और वक्फ बोर्ड मस्जिदों या अन्य धार्मिक संस्थानों के धार्मिक कार्यों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि 1995 में जब यह कानून बनाया गया था, तब किसी ने इसे असंवैधानिक नहीं कहा था। रिजिजू ने कहा, “आज हम इसे सुधार कर ला रहे हैं तो यह असंवैधानिक लग रहा है।” लोकसभा और राज्यसभा दोनों में वक्फ (संशोधन) विधेयक को सरकार का समर्थन मिला है। विपक्ष ने इसे मुस्लिम समुदाय के खिलाफ और असंवैधानिक बताते हुए विरोध किया है। इस पर बहस और विवाद आगे भी जारी रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें