‘War’on Drug Continues in Punjab: पंजाब डेस्क: पंजाब में नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने नशा तस्करी और उसके नेटवर्क को खत्म करने के लिए एक ठोस रणनीति बनाई है। हाल ही में आप नेता नील गर्ग ने इस अभियान के तहत अब तक किए गए महत्वपूर्ण कदमों की जानकारी दी।
-अभी तक कुल 4659 मामले दर्ज
अभी तक कुल 4659 FIR दर्ज की जा चुकी हैं और 7414 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस अभियान के दौरान 67 इमारतें, जिनकी निर्माण प्रक्रिया नशा तस्करी से अर्जित पैसों से हुई थी, उन्हें ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही 67 एनकाउंटर भी किए गए हैं। इन सभी कड़े कदमों का उद्देश्य नशा तस्करी के खिलाफ मजबूत संदेश देना है।
-DGP गौरव यादव ने दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री मान के दिशा-निर्देशों के तहत, आज पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सभी एसएसपी और पुलिस कमिश्नरों को सख्त निर्देश दिए हैं। 31 मई तक नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए आदेश दिए गए हैं। यदि इस समय सीमा के बाद भी नशे की तस्करी जारी रहती है, तो संबंधित एसएसपी और सीपी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। यह अभियान 360 डिग्री दृष्टिकोण के तहत चलाया जा रहा है, जिसमें नशे की सप्लाई चेन को तोड़ा जा रहा है और रिहैबिलिटेशन सेंटरों को मजबूती दी जा रही है। मुख्यमंत्री मान का मानना है कि इस मुहिम में जनता का भी जबरदस्त सहयोग मिल रहा है।
मान सरकार यह दावा करती है कि पिछली सरकारों के समय में नशा तस्करों को संरक्षण मिला, लेकिन अब रंगले पंजाब का सपना पूरा करने के लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है। यह स्पष्ट है कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ अपनी ‘युद्ध’ मुहिम को गंभीरता से ले रही है और इसे सफलता तक जारी रखने का इरादा रखती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...