Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हमें ऐसे समाज का निर्माण करना है जहां सरकार का हस्तक्षेप कम से कम हो : PM Modi

February 26, 2024

हमें ऐसे समाज का निर्माण करना है जहां सरकार का हस्तक्षेप कम से कम हो : PM Modi

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनका लक्ष्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जहां सरकार का हस्तक्षेप कम से कम हो और वह लोगों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करें। राजधानी स्थित भारत मंडपम में ‘भारत टेक्स 2024’ के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए होनी चाहिए। उन्होंने कहा, कि ‘हमें ऐसा समाज बनाना होगा जिसमें सरकार का हस्तक्षेप कम से कम हो.. मैं विशेष रूप से मध्यम वर्ग के जीवन में हस्तक्षेप को पसंद नहीं करता हूं।’’

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से वह न्यूनतम सरकारी हस्तक्षेप वाले समाज के निर्माण के लिए लड़ रहे हैं और अगले पांच वर्षों में भी ऐसा करना जारी रखेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सरकार को उत्प्रेरक एजेंट के रूप में कार्य करना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की दूसरों की जिंदगी में दखल देने की आदत के खिलाफ वह 10 साल से लड़ रहे हैं और ‘आने वाले पांच साल में वह निश्चित रूप से ऐसा ही करेंगे। उन्होंने कहा, कि ‘मैं निश्चित रूप से आने वाले 5 वर्षों में ऐसा करना जारी रखूंगा।’’ ‘भारत टेक्स 2024’ कपड़ा क्षेत्र में भारत में होने वाला सबसे बड़ा आयोजन है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें