Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Today: आंधी-तूफान और बारिश…दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में होगी बारिश, 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी

April 12, 2025

Weather Today: आंधी-तूफान और बारिश…दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में होगी बारिश, 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Today Weather Update : दिल्ली-एनसीआर सहित देश के बहुत से हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चली। IMD के अनुसार आज भी बहुत से राज्यों में बारिश की संभावना है। वही भारी से बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आइए विस्तार से जानते है देशभर के मौसम का हाल…

आसमान में छाए रहेंगे बादल

देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिला। वही अगर आज की बात करे तो मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। IMD के अनुमान के मुताबिक, आज बादल छाए रहेंगे, इसके साथ ही हल्की बारिश होने की सम्भवना है।

हरियाणा में बारिश की संभावना

इस दौरान हरियाणा में कुछ स्थानों पर बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। गुरुग्राम और सोनीपत जैसे इलाकों में मौसम बदल सकता है, लेकिन गर्मी का असर बना रहेगा। IMD के अनुमान के मुताबिक, हरियाणा में आज अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

MP के कई जिलों में छाए रहेंगे बादल

मध्य प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी भागों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। ग्वालियर, जबलपुर, रीवा जैसे इलाकों में मौसम खुशनुमा रह सकता है। वही अगर तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 36-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

आज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को भी जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बर्फबारी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

12 जिलों में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान 12 जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका में आंधी और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है।

कई जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले शुक्रवार को पंजाब के अमृतसर में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई। आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना है, हालांकि मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पटियाला और बठिंडा में दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें