Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

पश्चिम बंगाल: होली पर झड़प के बाद तनाव, इस इलाके में इंटरनेट सर्विस बंद

March 15, 2025

पश्चिम बंगाल: होली पर झड़प के बाद तनाव, इस इलाके में इंटरनेट सर्विस बंद

West Bengal Internet Shutdown : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में होली के दिन दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। पुलिस के अनुसार, यह झड़प जिले के सैंथिया इलाके में हुई, जहां आपसी कहासुनी के बाद दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस हिंसा के दौरान पथराव भी हुआ, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां सुरक्षा बलों की एक बड़ी टुकड़ी भी तैनात की है।

सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती

स्थिति को काबू में रखने के लिए राज्य सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह दी है।

इंटरनेट सेवाओं पर 17 मार्च तक रोक

अधिकारियों के अनुसार, झड़प के बाद फैल रही अफवाहों और गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए कुछ क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह प्रतिबंध 14 मार्च से 17 मार्च 2025 तक लागू रहेगा।

इन क्षेत्रों में इंटरनेट बंद किया गया 

  • सैंथिया
  • हटोरा ग्राम पंचायत (जीपी)
  • मठपालसा जीपी
  • हरिसरा जीपी
  • दरियापुर जीपी
  • फुलुर जीपी

सरकारी आदेश में क्या कहा गया?

राज्य सरकार के आदेश में कहा गया है कि यह प्रतिबंध कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की भड़काऊ गतिविधियों को रोकने के लिए लगाया गया है। इंटरनेट के माध्यम से अफवाहें फैलाने और हिंसा को बढ़ावा देने की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और आवश्यकतानुसार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें