Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्‍ली का अगला मेयर कौन? वोटिंग के दौरान AAP का हंगामा, पार्षदों के बीच हुई धक्का-मुक्की

January 6, 2023

दिल्‍ली का अगला मेयर कौन? वोटिंग के दौरान AAP का हंगामा, पार्षदों के बीच हुई धक्का-मुक्की

दिल्ली का अगला मेयर और डिप्टी मेयर कौन होगा इसके लिए आज सुबह 11 बजे से वोटिंग शुरू हुई। इस दौरान मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समति के लिए छह सदस्यों का चुनाव होना है। मेयर चुनाव में वोटिंग से पहले पार्षदों का शपथ ग्रहण हुआ जिस दौरान मनोनीत पार्षदों को पहले शपथ दिलाने पर आम आदमी पार्टी के सदस्‍यों ने खूब हंगामा किया। बीजेपी और आप पार्षदों के बीच धक्‍का मुक्‍की हुई।

इस बीच कांग्रेस ने ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी इस चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। गुरुवार को इसका ऐलान करते हुए दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के निगम पार्षद सिविक सेंटर में होने वाले दिल्ली नगर निगम के लिए मेयर और डिप्टी मेयर सहित स्थायी समिति के होने वाले चुनावों का हिस्सा नहीं बनेगी।

वहीं दिल्ली मेयर चुनाव के लिए कलर कोड तय किया गया है। वाइट बैलेट पेपर से मेयर का चुनाव होगा, ग्रीन बैलेट से डिप्टी मेयर चुनाव जबकि स्टैंडिंग कमेटी मेंबर्स के लिए पिंक बैलेट पेपर कोड तय किया गया है।

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें