नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार, 18 जुलाई को भारत की पुलिस और अग्निशमन टीम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। भारत ने अमेरिका के बर्मिंघम (अलबामा) में आयोजित 21वें विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों (2025) में 280 स्वर्ण सहित कुल 588 पदक जीतकर दुनिया भर में अपनी ताकत दिखाई।
भारत का शानदार प्रदर्शन
भारत ने कुल 588 पदक जीते। इनमें 280 स्वर्ण पदक, रजत और कांस्य जीते। भारत तीसरे स्थान पर रहा। पहला स्थान पर अमेरिका रहा जिसने (1,354 पदक) जीते जबकि दूसरे स्थान पर ब्राजील ने कब्जा जमाया, जिन्होंने कुल 743 पदक जीते।
अमित शाह के संबोधन की प्रमुख बातें
जीतना हमारी आदत होनी चाहिए शाह ने खिलाड़ियों से कहा कि हार और जीत जीवन का हिस्सा है, लेकिन हमेशा जीत का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2029 में भारत जब इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, तब तक हर पुलिस संगठन को अपने प्रदर्शन को और बेहतर करना चाहिए।
हम 2036 ओलंपिक की भी तैयारी कर रहे
शाह ने बताया कि सरकार ने खेल बजट को 5 गुना बढ़ाया है और 3,000 खिलाड़ियों को ₹50,000 महीना सहायता दी जा रही है। 22वें विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों 2029 का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में होगा। इसकी घोषणा जून में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने की थी।
प्रतियोगिता क्या है?
विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है जिसमें दुनियाभर के पुलिसकर्मी और अग्निशमन कर्म हिस्सा लेते हैं। इसमें खेल, फिटनेस और साहसिकता को बढ़ावा दिया जाता है। यह प्रदर्शन दिखाता है कि भारत की सुरक्षा बलों में भी खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इससे देश की खेल संस्कृति और फिटनेस परंपरा को प्रोत्साहन मिलता है। साथ ही, यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा और आत्मबल को मज़बूत करता है।
