Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला ने एलिमनी में 12 करोड़ रुपए, BMW कार मांगी: CJI गवई ने लगाई फटकार, बोले- नौकरी ढूंढ़ो और गुजारा करो…

July 22, 2025

महिला ने एलिमनी में 12 करोड़ रुपए, BMW कार मांगी: CJI गवई ने लगाई फटकार, बोले- नौकरी ढूंढ़ो और गुजारा करो…

नेशनल डेस्क। सुप्रीम कोर्ट में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने जजों को भी चौंका दिया। एक महिला की शादी केवल 18 महीने ही चली और इसके बाद उसने तलाक और गुजारा भत्ते (एलिमनी) के लिए याचिका दायर कर दी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान महिला ने अपने गुजारे के लिए जो चीजें मांगीं, उन्होंने अदालत को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। महिला ने अपनी मांग में मुंबई में एक फ्लैट, 12 करोड़ रुपये, गुजारा भत्ता व एक महंगी बीएमडब्लू कार सहित इन मांगों को सुनकर सुप्रीम कोर्ट के जज हैरान रह गए।

जजों की खरी-खरी, खुद कमा कर खाओ

इस पर सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने महिला को सीधी बात कही। जजों ने कहा कि “आप इतनी पढ़ी-लिखी हैं, तो आपको खुद नौकरी करनी चाहिए और अपनी आजीविका कमानी चाहिए।”

महिला की योग्यता पर कोर्ट की टिप्पणी

चीफ जस्टिस ने महिला से सवाल किया कि आप आईटी सेक्टर में हैं, आपने एमबीए किया है, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में आपकी डिमांड है, तो फिर आप खुद काम क्यों नहीं करतीं? महिला से कहा गया कि इतना शिक्षित होने के बावजूद इस तरह से करोड़ों रुपये मांगना सही नहीं है।

अंत में चीफ जस्टिस ने महिला से कहा “आप चाहें तो एक फ्लैट ले लीजिए या फिर 4 करोड़ रुपये लेकर कोई अच्छी नौकरी ढूंढ लीजिए।” हालांकि कोर्ट ने यह सुझाव देकर अभी फैसला सुरक्षित रखा है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें