Site icon Dainik Savera Times

Delhi Metro में नौकरी का झांसा देकर महिला से 13 लाख रुपये की ठगी, हुआ गिरफ्तार

नेशनल डेस्क : दिल्ली मेट्रों में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला के साथ धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। बता दें कि पुलिस ने एक महिला से 13.21 लाख रुपये की ठगी करने वाले भूपेंद्र गुरु नामक आरोपी को उत्तर पश्चिम जिला पुलिस की साइबर टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता को नकली अपॉइंटमेंट लेटर भेजकर, खुद को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) में काम करने वाला बताकर ठगा। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

मेट्रों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

दरअसल, मॉडल टाउन की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भूपेंद्र गुरु नामक युवक ने उसे व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया और खुद को दिल्ली मेट्रो में नौकरी दिलवाने का वादा किया। आरोपी ने 13.21 लाख रुपये की राशि की मांग की, जिस पर महिला ने भरोसा कर पैसे और अपने शैक्षिक दस्तावेज उसे दे दिए। आरोपी ने महिला को एक फर्जी DMRC ईमेल आईडी से नौकरी का अपॉइंटमेंट लेटर भेजा, जिससे महिला पूरी तरह धोखे में आ गई। जब काफी समय तक कोई अपडेट नहीं मिला, तब महिला को शक हुआ और उसने साइबर थाना, उत्तर पश्चिम जिले में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी का ठिकाना पहले अज्ञात था और उसके दस्तावेजों में दर्ज पता भी फर्जी निकला। लेकिन ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) और डिजिटल ट्रेसिंग के जरिए पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे सुल्तानपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का कबूलनामा

पूछताछ में आरोपी भूपेंद्र गुरु ने यह स्वीकार किया कि उसने आसानी से पैसा कमाने के लिए यह ठगी की। हालांकि, पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह के धोखाधड़ी के मामलों में शामिल था या नहीं। यह घटना फिर से यह साबित करती है कि ऑनलाइन ठगी के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है और ठग नए-नए तरीके अपना रहे हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और डिजिटल ट्रेसिंग ने इस मामले में सफलता दिलाई, लेकिन इससे यह भी समझ में आता है कि आम लोगों को ऐसे धोखाधड़ी से बचने के लिए ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Exit mobile version