Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

WPL 2023,MI vs DC,18th Match: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराया, टूर्नामेंट की रेस हुई दिलचस्प

March 20, 2023

WPL 2023,MI vs DC,18th Match: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराया, टूर्नामेंट की रेस हुई दिलचस्प

WPL2023: महिला प्रीमियर लीग के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया। उसने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में नौ ओवर में 110 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करेगी। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया। मुंबई ने धारा गुज्जर की जगह पूजा वस्त्राकर को शामिल किया है। मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 109 रन ही बना सकी। दिल्ली ने नौ ओवर में एक विकेट पर 110 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया है। उसने 110 रन के लक्ष्य को नौ ओवर में ही हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए कप्तान मेग लैनिंग, एलिस कैप्सी और शेफाली वर्मा ने तूफानी पारी खेली। तीनों ने तेजी से रन बनाए। एलिस कैप्सी ने सर्वाधिक नाबाद 38 रन बनाए। उन्होंने 17 गेंद की पारी में सिर्फ एक चौका लगाया। कैप्सी के बल्ले से पांच लंबे-लंबे छक्के निकले। कप्तान मेग लैनिंग 22 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने चार चौके लगाए। शेफाली वर्मा ने 15 गेंद पर छह चौकों की मदद से 33 रन बनाए। लैनिंग और शेफाली ने एक-एक छक्का भी लगाया। मुंबई के लिए इकलौती सफलता हीली मैथ्यूज को मिली।


Mumbai Indians: हीली मैथ्यूज, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नताली सीवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, इस्सी वोंग, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

Delhi Capitals: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मरिजान कैप, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, पूनम यादव।


MIW 109/8 (20)

DCW 110/1 (9) Delhi Capitals Women won by 9 wkts

Player of the match = Marizanne Kapp

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें