Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

WPL 2023, MI vs UP, Eliminator Match: यूपी वॉरियर्स को 72 रन से हराकर मुंबई इंडियंस ने WPL2023 के फाइनल में बनाई जगह

March 24, 2023

WPL 2023, MI vs UP, Eliminator Match: यूपी वॉरियर्स को 72 रन से हराकर मुंबई इंडियंस ने WPL2023 के फाइनल में बनाई जगह

WPL2023: महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स की टीम आमने-सामने हैं। यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई की टीम अंक तालिका में दूसरे और यूपी वॉरियर्स की टीम तीसरे स्थान पर थी। एलिमिनेटर मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में 26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम में एक भी बदलाव नहीं किया है। यूपी वॉरियर्स की टीम में ग्रेस हैरिस की वापसी हुई है। शबनम इस्माइल को बाहर रखा गया है।

मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की। उसने 72 रन से मुकाबले को अपने नाम कर फाइनल में जगह बनाई।
मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए। यूपी की टीम जवाब में 17.4 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। मुंबई का मुकाबला अब अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल में अंक तालिका में शीर्ष दो में रहने वाली टीमें ही आमने-सामने होंगी। मुंबई दूसरे स्थान पर रही थी। यूपी ने तीसरा स्थान हासिल कर एलिमिनेटर में तो जगह बनाई थी, लेकिन वह आगे नहीं बढ़ पाई।

मुंबई ने नताली सीवर ब्रंट के नाबाद 72 रन और इस्सी वोंग की हैट्रिक से शानदार जीत हासिल की। इस्सी वोंग ने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। वह महिला प्रीमियर लीग में हैट्रिक लेने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने किरण नवगिरे, सिमरन शेख और सोफी एक्लेस्टोन को आउट कर हैट्रिक पूरी की।

यूपी के लिए किरण नवगिरे ने अकेले लड़ाई की। वह 27 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला। दीप्ति शर्मा 16, ग्रेस हैरिस 14 और एलिसा हीली 11 रन बनाकर आउट हुईं। यूपी की 11 में से सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं। मुंबई के लिए इस्सी वोंग के अलावा सायका इशाक ने दो विकेट लिए। नताली सीवर, हीली मैथ्यूज और जे कलिता को एक-एक सफलता मिली।


Mumbai Indians: हीली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नताली सीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

UP Warriorz: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, सिमरन शेख, ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, पार्श्वी चोपड़ा, एस यशश्री।


MIW 182/4 (20) Mumbai Indians Women won by 72 runs

UPW 110 (17.4)


 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें