Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

WPL 2023,UP Warriorz vs RCB,13th Match: महिला प्रीमियर लीग में RCB ने दर्ज की पहली जीत, यूपी वॉरियर्स को पांच विकेट से हराया

March 15, 2023

WPL 2023,UP Warriorz vs RCB,13th Match: महिला प्रीमियर लीग में RCB ने दर्ज की पहली जीत, यूपी वॉरियर्स को पांच विकेट से हराया

WPL2023: महिला प्रीमियर लीग में 13वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। आरसीबी का यह टूर्नामेंट में छठा मुकाबला है। उसे अब तक पांचों मैच में हार मिली है। अगर आरसीबी इस मैच में भी हार जाता है तो वह एलिमिनेटर में नहीं पहुंच पाएगा। दूसरी ओर यूपी वॉरियर्स ने चार में से दो मैच जीते हैं। बैंगलोर (आरसीबी) की कप्तान स्मृति मंधाना ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आरसीबी की टीम में कनिका आहूजा की वापसी हुई है। वहीं, यूपी वॉरियर्स ने शबनम इस्माइल की जगह ग्रेस हैरिस को टीम में लिया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को महिला प्रीमियर लीग में जिस जीत की तलाश थी वह उसे छठे मैच में जाकर मिली। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली इस टीम ने यूपी वॉरियर्स को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की। इससे पहले उसे मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स (दो बार), गुजरात जाएंट्स और यूपी वॉरियर्स के हाथों हार मिली थी।

आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यूपी वॉरियर्स की टीम 19.3 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 136 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस टूर्नामेंट में उसकी यह पहली जीत है।

UP Warriorz: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), देविका वैद्य, किरण नवगिरे, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैक्ग्रा, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़।

Royal Challengers Bangalore: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पैरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, दिशा कसात, मेगन शुट, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, कनिका आहूजा।


UPW 135 (19.3)

RCBW 136/5 (18) Royal Challengers Bangalore Women won by 5 wkts

Player of the Match = Kanika Ahuja

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें