WPL 2024, MI vs DC, 1st Match: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को चार विकेट से दी मात, S Sajana ने लगाया मैच विनिंग सिक्स

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की शुरुआत हो गई है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गत विजेता मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है।

WPL 2024, MI vs DC: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की शुरुआत हो गई है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गत विजेता मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के बाद मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हम पहले फील्डिंग करेंगे, क्योंकि ओस की भूमिका अहम हो सकती है. हमारी टीम संतुलित है… इसके अलावा तीन खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे. हम पॉजिटिव हैं, साथ ही चीजों को आसान रखना बनाए रखना चाहते हैं, हम अपनी रणनीतियों के मुताबिक बेहतर करना चाहेंगे। वहीं महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में दिल्ली कैपिटल्स गत विजेता मुंबई इंडियंस से बदला लेने के लिए तैयार है। दिल्ली की तरफ से कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा पारी की शुरुआत के लिए उतरी हैं। वहीं, इस मुकाबले में मुंबई के लिए पहला सीजन खेल रहीं शबनिम इस्माइल पारी का पहला ओवर फेंक रही हैं।

महिला प्रीमियर लीग के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हरा दिया। रोमांचक मुकाबले में मुंबई की तरफ से यास्तिका भाटिया और हरमनप्रीत कौर ने दमदार प्रदर्शन किया। दोनों के बीच 56 रन की साझेदारी हुई। यास्तिका ने 57 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर टीम को मुसीबत से निकाला। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत ने 55 रन बनाए। हालांकि, आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें एलिस कैप्सी ने सदरलैंड के हाथों कै आउट करा दिया। जिस वक्त भारतीय बल्लेबाज आउट हुईं उस वक्त टीम को एक गेंद पर पांच रन की जरुरत थी, तभी संजना संजीवन ने मैच विनिंग सिक्स जड़कर टीम को पहले मैच में जीत दिलाई। 

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 171 रन का स्कोर तैयार किया। दिल्ली के लिए एलिस कैप्सी ने विस्फोटक 75 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 141.50 के स्ट्राइक रेट से आठ चौके और तीन छक्के जड़े। वहीं, जेमिमाह रोड्रिग्स ने 42 रन बनाए। हालांकि, वह अर्धशतक में इस पारी को तब्दील नहीं कर सकीं। मुंबई के खिलाफ कप्तान मेग लैनिंग ने 31 रन बनाए। वहीं, शेफाली वर्मा ने एक, मारिजैन कैप ने 16 और एनाबेल सदरलैंड ने 1 (नाबाद) रन बनाया। दिल्ली के खिलाफ मुंबई की तरफ से नताली सिवर ब्रंट और अमेलिया केर ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा शबनिम इस्माइल को एक सफलता मिली। 

172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। टीम का पहला विकेट पहले ओवर की दूसरी गेंद पर गिर गया था। हीली मैथ्यूज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। इसके बाद मोर्चा यास्तिका भाटिया ने संभाला। उन्होंने 57 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को मुसीबत से बाहर निकाला। दिल्ली के खिलाफ नताली सिवर ब्रंट ने 19, अमेलिया केर ने 24, पूजा वस्त्राकर ने एक रन बनाए। वहीं, अमनजोत कौर तीन और सजीवन सजना छह रन बनाकर नाबाद रहीं। दिल्ली के लिए अरुंधति रेड्डी और एलिस कैप्सी ने दो-दो विकेट चटकाए। इशके अलावा मारिजैन कैप और शिखा पांडे को एक-एक सफलता मिली। 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11:-

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिजैन कैप, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया, राधा यादव, शिखा पांडे

मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, न साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, एसबी कीर्तन, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक


DCW 171/5 (20)

MIW 173/6 (20) Mumbai Indians Women won by 4 wkts

PLAYER OF THE MATCH = Harmanpreet Kaur

- विज्ञापन -

Latest News