Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

योगी सरकार ने 16 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता 2% बढ़ाया

April 9, 2025

योगी सरकार ने 16 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता 2% बढ़ाया

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस बढ़ोतरी से राज्य के करीब 16 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2025 से लागू होगा। सरकार के इस कदम का कर्मचारियों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे इस बढ़ती महंगाई में उन्हें कुछ राहत मिलेगी।

महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी
अब राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो जाएगा। यह बढ़ोतरी विशेष रूप से उन कर्मचारियों के लिए है जो भारत सरकार के सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त करते हैं। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2025 से लागू होगा और कर्मचारियों को यह लाभ अप्रैल 2025 में उनकी सैलरी के साथ मिलेगा। इसके बाद मई 2025 में कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा।

 

कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा फायदा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस फैसले को मंजूरी देते हुए इसे राज्य कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। इस निर्णय का लाभ लगभग 16 लाख राज्य कर्मचारियों को मिलेगा, जिसमें नियमित कर्मचारी, कार्यप्रभारित कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी, शहरी स्थानीय निकायों के पूर्णकालिक कर्मचारी और यूजीसी वेतनमान के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं।

सरकार पर कितना खर्च बढ़ेगा?
बताया गया कि महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर का भुगतान अप्रैल 2025 के वेतन के साथ, यानी मई में किया जाएगा। इसके चलते मई में सरकार पर लगभग 300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार पड़ेगा। इसमें से 107 करोड़ रुपये नियमित वेतन के साथ डीए भुगतान पर, 193 करोड़ रुपये एरियर के भुगतान पर तथा ओपीएस के दायरे में आने वाले कर्मयिों के जीपीएफ में 129 करोड़ रुपये जमा किए जाएंगे।

इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 28 मार्च को सातवें वित्त आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को अपनी मंजूरी दी थी। सरकार के इस फैसले से महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें