Site icon Dainik Savera Times

इस मशहूर एक्ट्रेस का निधन, मनोरंजन जगत और फैंस में शोक की लहर

बॉलीवुड डेस्क: हॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर आई है। मशहूर टीवी सीरीज ‘9-1-1: नैशविले’ से पहचान बनाने वाली युवा अभिनेत्री इसाबेल टेट अब हमारे बीच नहीं रहीं। सिर्फ 23 साल की उम्र में उन्होंने 19 अक्टूबर को अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके अचानक निधन से मनोरंजन जगत और फैंस में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें: खामोश हुई भारतीय विज्ञापन जगत की आवाज, पीयूष पांडे ने दुनिया को कहा अलविदा

इसाबेल की मौत की पुष्टि उनकी टैलेंट एजेंसी ‘मैक्रे एजेंसी’ ने सोशल मीडिया पर की। एजेंसी ने उनकी एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि वे इसाबेल को उनके टीनएज (किशोरावस्था) से जानते थे। हाल ही में उन्होंने अभिनय में वापसी की थी और एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया था।

 

एजेंसी ने बताया कि इसाबेल को पहला रोल उसी सीरीज में मिला था , ‘9-1-1: नैशविले’ जिसके लिए उन्होंने पहली बार ऑडिशन दिया था। शूटिंग के दौरान उन्होंने सबका दिल जीत लिया था। एजेंसी ने उनकी मां कैटरीना टेट, बहन डैनिएला, और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि “हम बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें जान पाए। वे हमेशा याद की जाएंगी।”

रेयर बीमारी ने छीनी ज़िंदगी

इसाबेल टेट की मौत का कारण एक दुर्लभ बीमारी शार्कॉट-मैरी-टूथ (Charcot-Marie-Tooth) से जुड़ी जटिलताएं बताई गई हैं। यह एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है जो मांसपेशियों को नियंत्रित करने वाली नसों को प्रभावित करता है। इसाबेल को यह बीमारी सिर्फ 13 साल की उम्र में हो गई थी। धीरे-धीरे उनकी टांगों की मांसपेशियां कमजोर पड़ने लगी थीं।

ये भी पढ़ें: Weather Update : जल्द बढ़ेगी ठंड! कई राज्यों में भारी बारिश के आसार; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

इंस्टाग्राम पर साझा किया था दर्द

साल 2022 में इसाबेल ने इंस्टाग्राम पर अपनी तबीयत को लेकर एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी हालत बिगड़ रही है और हो सकता है कि जल्द ही उन्हें व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़े। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। अपने अभिनय के जुनून और हिम्मत से उन्होंने सबको प्रेरित किया। बीमारी से उनकी जंग और उनके काम के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

Exit mobile version