Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए भारत आई 3 पैकेट हेरोइन BSF ने की जब्त

March 28, 2023

पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए भारत आई 3 पैकेट हेरोइन BSF ने की जब्त

अमृतसर (ज्योति बहल) : सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए भारत आई 3 पैकेट हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। जवानों ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, लेकिन ड्रोन वापस भागने में कामयाब रहा। यह घटना अमृतसर की अटारी सीमा के अंतर्गत आती बीओपी मुल्लाकोट की है। बटालियन 22 के जवान गश्त पर थे। तभी उन्हें ड्रोन की आवाज सुनाई दी। आवाज पर कार्रवाई करते हुए जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद ड्रोन वापस लौट गया। इलाके को सील करते हुए सर्च अभियान चलाया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें