Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

21 दिसंबर को होंगे हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए अध्यक्ष का चुनाव

December 17, 2022

21 दिसंबर को होंगे हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए अध्यक्ष का चुनाव

चंडीगढ़: हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGPC) के कार्यकारी अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल ने आज अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर को हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव होंगे, कुरुक्षेत्र के छठी पातशाही गुरुद्वारे में चुनाव का आयोजन होगा। वहीं, अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को चैलेंज करते हुए दादूवाल ने कहा कि वह किसी भी चैनल पर आमने सामने वार्ता करें। मेरे खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को बड़ा दिल करके हरियाणा के गुरुद्वारों का प्रबंध हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दे देना चाहिए। वहीं, बंदी सिखों की रिहाई पर दादूवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें