Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदकोट में देर रात सेम नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

January 4, 2023

फरीदकोट में देर रात सेम नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

फरीदकोट से सराएनागा श्री मुक्तसर साहिब जाने वाली सड़क पर सेम नाले के नजदीक देर रात हादसा हो गया। इस हादसे में एक परिवार कार सहित नाले में गिर गया। परिवार अपनी कार में कमेयाना से गांव फिडे कलां जा रहा था। गनीमत यह रही कि नाले में ज्यादा पानी नहीं था। सभी लोग कार के शीशे तोड़कर बाहर निकला। सुबह होते ही लोगों ने ट्रैक्टर से कार को खींच कर बाहर निकाला। पुल के नवनिर्मित होने के कारण एक अस्थायी सड़क तैयार की गई थी। आसपास के गांवों के लोगों ने प्रशासन और ठेकेदार पर पुल खुलवाने में लापरवाही करने का आरोप लगाया।

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें