Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय एथलीट Dutee Chand डोप टेस्ट में हुई फेल, NADA ने अस्थायी तौर पर किया निलंबित

January 18, 2023

भारतीय एथलीट Dutee Chand डोप टेस्ट में हुई फेल, NADA ने अस्थायी तौर पर किया निलंबित

भारतीय एथलीट दुती चंद को नाडा ने अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है। जानकारी के तौर पर डोपिंग के मामले में उनपर ये कार्रवाई की गई है। नाडा को उनके सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ मिले है। नाडा ने दुती चंद का सैंपल पांच दिसंबर 2022 को लिया था। दुती चंद को 100 मीटर रेस की चैंपियन के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद उन्हें अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक लिए गए सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ अनाबोलिक स्टेरॉयड की मात्रा पाई गई। इस मात्रा के पाए जाने के बाद दुती चंद को निलंबित किया गया है।

इस मामले पर नाडा ने भी जानकारी साझा की है। नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) के मुताबिक दुतीचंद के सैंपल में एंडराइन, ओस्टारिन और लिंगाड्रोल की मात्रा काफी अधिक पाई गई है। नाडा ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में ये जानकारी दी है। 26 वर्षीय दुतीचंद ने 2018 एशियाई खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर दोनों स्पर्धाओं में रजत पदक अपने नाम किया था। वहीं, राष्ट्रीय 100 मीटर रेस में वह स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

दुती पर लग सकता है बैन
डोपिंग टेस्ट में फेल होने पर दुती पर बैन लग सकता है। अगर उन्हें दोषी पाया जाता है और यह साबित होता है कि उन्होंने जान बूझकर ऐसा किया था तो उन पर स्थायी बैन भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा लंबे समय के लिए भी उन पर बैन लगाया जा सकता है। अगर उन पर पांच साल या इससे ज्यादा का बैन लगता है तो उनका करियर खत्म हो सकता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें