Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

एनसीपी (SP) के प्रमुख शरद पवार ने PM मोदी से की मुलाकात, इस बात पर हुई चर्चा

December 18, 2024

एनसीपी (SP) के प्रमुख शरद पवार ने PM मोदी से की मुलाकात, इस बात पर हुई चर्चा

नई दिल्ली : संसद का शीतकालीन सत्र जारी है, और आज लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के विरोध और हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। इसी बीच आज एनसीपी (SP) के प्रमुख शरद पवार ने PM मोदी से की मुलाकात की। आइए जानते है पूरी खबर को विस्तार से…

शरद पवार की PM मोदी से मुलाकात

बता दें कि पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री और राज्यसभा सांसद शरद पवार ने आज संसद भवन के पीएम कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दरअसल, दिल्ली में आगामी अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य मराठी साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस सम्मेलन के स्वागताध्यक्ष शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पवार ने प्रधानमंत्री को इस साहित्य सम्मेलन का निमंत्रण पत्र सौंपा और सम्मेलन के बारे में जानकारी दी। इस सम्मेलन का आयोजन मराठी भाषा और साहित्य को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है, और शरद पवार ने इस सम्मेलन को भारतीय साहित्य जगत के लिए एक महत्वपूर्ण घटना बताया। इसके साथ ही पवार ने इस मुलाकात में अनार के किसानों के मुद्दे पर चर्चा की और प्रधानमंत्री से उनके हालात पर बातचीत की। 

राजनीतिक संदर्भ में मुलाकात की अहमियत

दरअसल, यह मुलाकात उस समय हुई है जब हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) को हार का सामना करना पड़ा था और चुनाव प्रचार के दौरान शरद पवार और पीएम मोदी के बीच बयानबाजी में तल्खियां देखी गई थीं। शरद पवार की पार्टी, एनसीपी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के साथ मिलकर एमवीए गठबंधन का हिस्सा है, और यह गठबंधन चुनाव में करारी हार का शिकार हुआ था। इस मुलाकात और संसद के घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए, राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएँ और कयास लगाए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें