Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amritsar के Sri Guru Ramdas International Airport पर यात्रियों ने किया हंगामा, निर्धारित समय से 5 घंटे पहले उड़ी फ्लाइट

January 19, 2023

Amritsar के Sri Guru Ramdas International Airport पर यात्रियों ने किया हंगामा, निर्धारित समय से 5 घंटे पहले उड़ी फ्लाइट

पंजाब में अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार शाम कुछ यात्रियों ने हंगामा किया। यह यात्री एयरपोर्ट पर सिंगापुर जाने के लिए पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि जिस फ्लाइट से उन्हें जाना था, वह पांच घंटे पहले ही उड़ चुकी है। बता दें कि यह हंगामा तब हुआ जब अमृतसर से सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट ने अपने निर्धारित समय से कुछ घंटे पहले उड़ान भर दी। इससे 35 यात्री अमृतसर एयरपोर्ट पर ही रह गए। दरअसल, स्कूट एयरलाइन की फ्लाइट शाम 7 बजकर 55 मिनट पर रवाना होने वाली थी, लेकिन उसने दोपहर 3 बजे ही उड़ान भर दी। बता दें कि उड़ान के समय में बदलाव के बारे में यात्रियों को ई-मेल भेज कर सूचित भी किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें