नेशनल डेस्क : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ था, और आज यानी 8 फरवरी को परिणाम जारी किए गए। दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं, और इस बार बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) को 22 सीटों पर सफलता मिली, जबकि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई। चुनाव परिणामों के बाद बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल है। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पीएम मोदी BJP मुख्यालय पहुंच चुके है। इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ,बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल है। इस विधानसभा में जीत दर्ज कर भाजपा ने इतिहास रच दिया है। भाजपा ने दिल्ली की सत्ता में 27 साल के बाद वापसी की है। वहीं आप की बात करें तो नई दिल्ली से चुनाव लड़ रहे दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवला भी अपनी सीट नहीं बचा सके। वहीं भाजपा के तरफ से इस सीट से परवेश वर्मा ने बड़ी जीत हासिल किया है।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी #DelhiElections2025 में पार्टी की जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे। pic.twitter.com/1M8yEODOy2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025
बीजेपी की 27 साल बाद सत्ता में वापसी
दिल्ली विधानसभा में इस जीत के साथ बीजेपी ने 27 साल के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। यह बीजेपी के लिए एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि पिछली बार बीजेपी ने दिल्ली में सत्ता 1997 में हासिल की थी। इस बार पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया और दिल्ली में अपना दबदबा कायम किया।वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें यहां भी हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी के परवेश वर्मा ने इस सीट पर अरविंद केजरीवाल को हराकर बड़ी जीत हासिल की। यह आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ है, खासकर उनके लिए जो दिल्ली में लगातार सत्ता में बने रहने का दावा कर रहे थे।