नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कैश कांड के मामले में भाजपा नेता परवेश वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए Enforcement Directorate (ED) दफ्तर का रुख किया। संजय सिंह ने परवेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि वर्मा का नाम इस मामले में सामने आने के बाद अब उन्हें इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने ED से अपील की कि इस मामले की गहनता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
#WATCH दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को कथित तौर पर नकदी बांटने के लिए भाजपा नेता परवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे। pic.twitter.com/cTSFsCTtsZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 26, 2024
आपको बता दें कि दिल्ली चुनाव से पहले महिलाओं को पैसे बांटने के आरोपों में घिरे भाजपा नेता प्रवेश वर्मा की मुश्किलें अब और भी ज्यादा बढ़ती नजर आ रही हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने अब Enforcement Directorate (ED) दफ्तर पहुंचकर प्रवेश वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। संजय सिंह ने बताया कि वे न केवल प्रवेश वर्मा, बल्कि भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं पर गंभीर आरोप हैं और ED से अपील की कि इन आरोपों की गहन जांच की जाए।

