Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदाबाद में प्रॉपर्टी डीलर के साथ ब्लैकमेलिंग, महिला ने झूठे रेप केस में फंसाने की दी धमकी, महिला के खिलाफ केस दर्ज

May 8, 2024

फरीदाबाद में प्रॉपर्टी डीलर के साथ ब्लैकमेलिंग, महिला ने झूठे रेप केस में फंसाने की दी धमकी, महिला के खिलाफ केस दर्ज

हरियाणा के ग्रेटर फरीदाबाद से ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। जहां एक प्रॉपर्टी डीलर को महिला ने झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी। प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर खेड़ीपुल थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया की वह प्रॉपर्टी डीलर है। और फरीदाबाद के सेक्टर 85 में उसका ऑफिस है। 2 मई को दिशा नमक महिला ने व्हाट्सएप कॉल की। और प्रॉपर्टी की खरीददारी के संबंध में मिलने के लिए व्हाट्सएप लोकेशन मांगी।

जिसके बाद प्रॉपर्टी डीलर कमल सिंह ने ऑफिस लोकेशन भेज दी और ऑफिस आने को कहा। महिला ने कमल सिंह को धमकी देते हुए कहा की निजी अस्पताल के खिलाफ उसने जो कैसे दर्ज कराया है। उसे वापस ले ले नहीं तो महिला उसे झूठे रेप केस में फंसा देगी।

महिला ने कमल सिंह से रुपए की भी मांग की। और धमकी दी की निजी अस्पताल के कर्मचारी राजेश के साथ निपटारा कर ले और दर्ज किया हुआ केस वापस ले ले वरना महिला कमल सिंह का बुरा हाल कर देगी।

जिसके बाद प्रॉपर्टी डीलर कमल सिंह में महिलाएं के खिलाफ खेड़ीपुल थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस अधिकारी ने कमल सिंह की शिकायत के आधार पर महिला और उसके साथ राजेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार जांच–पड़ताल के बाद दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें