
An encounter with one of the murderers : जालंधर। भार्गव कैंप थाने के तिलक नगर में 12 जून को हुए डबल मर्डर केस में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों में से शुभम उर्फ गोलू का एनकाउंटर कर दिया। इस कार्रवाई के बाद मृतक सौरभ की मां मीडिया के सामने आईं और पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार का आभार जताया।
उसने कहा कि आज उनके बेटे के लिए इंसाफ की उम्मीद और मजबूत हुई है और उनके मन को थोड़ी शांति मिली है। बता दें कि 12 जून को जालंधर के तिलक नगर में कुछ हमलावरों ने सिमरनजीत सिंह और सौरभ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और परिवार वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसी केस में आज सुबह पंजाब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम उर्फ गोलू का एनकाउंटर कर दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मृतक सौरभ की मां ने मीडिया से बात की और पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से पुलिस ने कार्रवाई की है, उससे उन्हें लगता है कि उनके बेटे को इंसाफ दिलाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि आज उन्हें मन की शांति मिली है और उन्हें उम्मीद है कि इस मामले में बाकी आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।