Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ी कार्रवाई, इस राज्य से 7 लोग गिरफ्तार

September 7, 2024

Big Breaking : फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ी कार्रवाई, इस राज्य से 7 लोग गिरफ्तार

Big Breaking : फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने ज्वाइंट आपरेशन के तहत कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गुजरात से गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें, फिरोजपुर के अकालगढ़ गुरुद्वारा साहिब के कुछ दिन पहले एक सफेद रंग की गाड़ी में सवार 5 लाेगाें पर हमलावरों की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें 2 नौजवानों और 1 लड़की की मौत हाे गई थी और 2 गंभीर रूप से घायल हाे गए। इस मामले में सीसीटीवी वीडियाे भी सामने आई थी, जिसमें देखा गया कि कैसे कुछ युवक ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। युवक दाे माेटरसाइकिल में आए थे। पहले ताे वह कुछ देर तक खड़े रहे और फाेन पर बात कर रहे थे, जैसे ही कार माेड़ पर आई युवकाें ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरु कर दी।

कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पोस्टमार्टम में मृतक जसप्रीत कौर, दिलदीप सिंह और आकाशदीप के शरीर पर तकरीबन 50 गोलियों निशान मिले हैं। सिर पर गोली लगने से तीनों की मौत हुई है। जानकारों के मुताबिक ये गोलियां तीस बोर व 32 बोर पिस्तौल से दागी गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें