Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

BIG BREAKING : अभिनेता गोविंदा को लगी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

October 1, 2024

BIG BREAKING : अभिनेता गोविंदा को लगी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

BIG BREAKING : बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। उन्हें खुद की पिस्टल से चली गोली लगी है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना मंगलवार सुबह 4.45 बजे के आसपास की है। दरअसल, उनके पैर में गोली लग गई है और ये गोली उनकी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से लगी है। वह किसी काम से बाहर निकल निकल रहे थे। इसी दौरान अचानक रिवॉल्वर से फायर हो गया।

गोली लगने के बाद हड़कंप मच गया। घायल गोविंदा को तुरंत मुंबई के Criti Care अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल की ओर से अभी इस घटना को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, मौके पर पुलिस पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, गोली चलने के बाद वह मौके पर पहुंची और उन्होंने गोविंदा की रिवॉल्वर को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अभिनेता की रिवॉल्वर से मिसफायर हुआ है और गोली उनके घुटने में जा लगी।

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा, ‘गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। वे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर केस में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से छूट गई और गोली चल गई जो उनके पैर में लगी। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत ठीक है। वे अभी अस्पताल में हैं।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें