Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची बम निरोधक टीम, मचा हड़कंप

July 12, 2025

पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची बम निरोधक टीम, मचा हड़कंप

पटनाः राजधानी पटना एयरपोर्ट को फिर बम से उड़ने की धमकी मिली है। यह धमकी एयरपोर्ट डायरेक्टर को उनके मेल पर आई है। इसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। इस धमकी भरे संदेश ने एयरपोर्ट अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मचा दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही बम निरोधक टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई।

मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ता टीम
धमकी की सूचना मिलते मौके पर ही बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस की टीम ने एयरपोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

उड़ानों की सुरक्षा बढ़ाई गई
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, धमकी भरा मेल आने के बाद एहतियातन कई उड़ानों की सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई और टर्मिनल के भीतर यात्रियों और उनके सामान की कड़ी निगरानी की गई. हालांकि, इससे उड़ानों के संचालन पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा और सभी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं।

10 दिन पहले भी मिली थी धमकी
गौरतलब है कि 10 दिन पहले इसी तरह की धमकी एयरपोर्ट को उड़ाने की मिली थी। उस समय भी सुरक्षा बलों ने व्यापक छानबीन की थी, लेकिन धमकी झूठी साबित हुई थी. दोबारा मिली धमकी के बाद अब सुरक्षा एजेंसियां इसे गंभीरता से ले रही हैं और इसकी गहराई से जांच शुरू कर दी गई है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें