Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking: बहादुरगढ़ में जूता व्यापारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के 2 आरोपी गिरफ्तार

December 22, 2022

Breaking: बहादुरगढ़ में जूता व्यापारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के 2 आरोपी गिरफ्तार

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ में जूता व्यापारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के 2 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। बता दें 6 दिसम्बर को आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चला रहे जूता व्यापारी ने रंगदारी मांगी थी। आरोपियों ने रंगदारी नहीं देने पर व्यापारी और उसके भाइयों के साथ साथ उनके पिता को भी जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी सुशील यादव और मोनू के रूप में हुई। आरोपी सुशील यादव जूता व्यापारी की फैक्ट्री में पहले काम करता था। पुलिस के आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायीक हिरासत में भेजा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें