Site icon Dainik Savera Times

Breaking: करनाल के तरावड़ी में बड़ा हादसा, राइस मिल की गिरी इमारत

करनाल के तरावड़ी में बड़ा हादसा हो गया है। बता दें राइस मिल की तीन मंजिला इमारत गिर गयी है। इस इमारत में राइस मिल के मजदूर सोते थे। कई मजदूरों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताया जा रही है। फायर ब्रिगेड, पुलिस, एंबुलेंस, सामाजिक संस्थाएं मौके पर, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। करनाल के एसपी शशांक सावन मौके पर पहुंचे हैं। राइस मिल के मालिक से पूछताछ हो रही है।

इस मामले में 4 लोगो की मौत 20 के करीब घायल। देर रात 3 बजे के करीब राइस मिल की 3 मंजिला इमारत गिरी थी। जिसमे 157 के करीब मजदूर रह रहे थे। जिसमे से काफी जाने खिड़कियों दरवाजे से कूदकर भाग निकले। प्रशासन का राहत बचाव कार्य जोरो पर है। प्रशासन का कहना फिलहाल कोई मिसिंग नही लेकिन मलबे को हटाया जा रहा है। उपायुक्त का कहना जांच कमेटी बनाई गई जो मामले की जांच करेगी।

Exit mobile version