नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय से कथित आबकारी नीति घोटाले के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में शुक्रवार को जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया।
#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal along with his wife Sunita Kejriwal, former Deputy CM Manish Sisodia and AAP MP Sanjay Singh offer prayers at Hanuman Mandir in Connaught Place.
Arvind Kejriwal was released from Tihar jail yesterday after the Supreme Court granted him bail in… pic.twitter.com/aZbB9L6XYi
— ANI (@ANI) September 14, 2024
वह कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह तथा सौरभ भारद्वाज मौजूद रहे। केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद कहा था कि भगवान हर मुश्किल में उनके साथ खड़े रहे हैं क्योंकि उन्होंने हमेशा सच्चाई का साथ दिया है।